Advertisement

यूसीडब्ल्यूयू ढ़ोरी का क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ एजेंडा बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय ढ़ोरी सभागार में 22 मई को एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूसीडब्ल्यूयू) ने 21 सूत्री मांगों पर क्षेत्रीय प्रबंधन से एजेंडा वार्ता की एजेंडा वार्ता में मुख्य रूप से जेबीसीसीआई सदस्य लखनलाल महतो और क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा मुख्य रूप उपस्थित थे। इस दौरान सभी मुद्दो पर बिंदुवार चर्चा की गई।

एजेंडा वार्ता में प्रबंधन की ओर से सभी मांगों पर साकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। कहा गया कि बैठक में जो सुझाव सामने आए हैं, उन पर अमल किया जाएगा।
यूसीडब्ल्यूयू द्वारा वार्ता में रखी गई मांगों में माइंस में काम कर रहे ठेका मजदूरों को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान करने सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने, केन्द्रीय अस्पताल ढ़ोरी में डिजिटल एक्सरे एवं अल्ट्रासाउण्ड मशीन उपलब्ध कराने और कुशल टेक्नीशियन की व्यवस्था करने की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर विचार करते हुए कहा गया कि कामगार नियमित रूप से जूते, टोपी, कपड़े, खदानो में सुरक्षा हाईवाल की समस्या का निदान करना, कामगारो का समय से प्रमोशन। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर विचार करते हुए कहा गया कि कामगारो को नियमित रूप से जूते, टोपी, कपड़े, खदानो में सुरक्षा हाईवाल की समस्या का निदान करना, कॉलोनी में शुद्ध पेयजल, क्वार्टर की मरम्मत और समुचित मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था करना आदि मांगो को विस्तार पूर्वक रखा। साथ ही प्रबंधन को उत्पादन और प्रेषण लक्ष्य प्राप्त करने में हर संभव सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन कुमारी माला, परियोजना पदाधिकारी क्रमशः राजीव कुमार, शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, एसओसी मनोज कुमार, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सुरेश सिंह, एएफएम मोहम्मद शाहिद हुसैन, कार्मिक प्रबंधक सीताराम यूके, अभिषेक कुमार, मोहम्मद तौकीर आलम, यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दूबे, क्षेत्रीय सचिव भीम महतो, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, नंदकिशोर, श्रीराम, रविंद्र गिरि, शंकर ठाकुर, बुटल महतो, रामनारायण महतो, शिवनारायण साव, गणेश महतो, नरेश महतो, बालेश्वर महतो, राजेश महतो, सीताराम धोबी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *