Advertisement

प्लास्टिक उपयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें-विवेक भूषण सूद

सोनपुर रेल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस को पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने यात्रियों से आग्रह किया है कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सोनपुर रेल मंडल की विभिन्न इकाइयों यथा कार्यालयों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में कार्यरत कर्मचारियों को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ दिलाई गई।

ज्ञात हो कि, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान 22 मई से 5 जून तक संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्लास्टिक उपयोग न करने से जुड़ी जागरूकता के लिए कर्मचारियों एवं यात्रियों दोनों को प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें प्रमुख रूप से स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त रेलवे स्टेशन अभियान, पर्यावरण विषय पर संगोष्ठियां एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

मंडल रेल प्रबंधक सूद ने इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों एवं यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि रेलवे सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का वाहक भी है। कहा कि सोनपुर मंडल रेलवे प्रशासन का यह प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *