Advertisement

लोहिया भवन गड़खा में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक

गड़खा और धनौरा बाजार में लगने वाले जाम और अतिक्रमण का उठा मुद्दा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में गरखा प्रखंड के लोहिया भवन में 22 मई को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित किया गया। बीस सूत्री अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बीडीओ रत्नेश रवि ने विशेष विकास शिविर और महिला संवाद के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सिंह ने सरकार की योजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित करने और इसे जनता के बीच में पहुंचाने की बात कही। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सदस्य बिजेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सेवा का मुद्दा उठाते हुए दवा, एंटी रैबीज और रोगी कल्याण समिति के बारे में पूछा। कई सदस्यों ने गड़खा और धनौरा बाजार में लगने वाले जाम और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। बैठक में रामपुर-सरेयां पुल से मेन रोड होते बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाये जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय सिंह ने जन वितरण प्रणाली दुकानों पर लाभुकों को कम राशन दिए जाने की बात कही। इसके अलावे कृषि, मनरेगा, अंचल, आंगनबाड़ी, पीएचईडी, आवास योजना, जीविका, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आयुष्मान कार्ड और अंचल कार्यालय से जुड़े मुद्दे उठाये गए।

बैठक में बीडीओ रत्नेश रवि, सीओ नीली यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, अजय कुमार शर्मा, धनंजय सिंह, अजय सिंह, इम्तियाज परवेज, ओमप्रकाश शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्वजीत कुमार, अशोक सिंह, शैलेश कुमार, विमल कुमार, मोना सिंह, सामंत कुमार, बीएओ शिवजी पासवान, सीडीपीओ जया कुमारी, सांख्यिकी पदाधिकारी डैजी कुमारी, परशुराम मांझी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *