कांग्रेस के मजबूत स्तंभ का अंत, पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति-विधायक
महेंद्र विश्वकर्मा का जीवन श्रमिकों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित था-रविन्द्र
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के 74 वर्षीय कांग्रेस और श्रमिक यूनियन इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 21 मई को अहले सुबह दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर राम बिलास प्लस टू विद्यालय बेरमो पुल के समीप श्मशान घाट में लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। उनके पुत्र बाल्मीकि विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी।
बेरमो कोयलांचल के सुभाषनगर रहिवासी मजदूर नेता दिवंगत महेंद्र कुमार विश्वकर्मा के अंतिम संस्कार में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य हीरालाल मांझी सहित सैकड़ो गणमान्य जनों ने फुसरो नप के सुभाषनगर स्थित उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी और परिवार जनों को ढांढस बंढाया।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि उनके साथ काम करने का अवसर मुझे मिला और कई समितियों में उनके साथ देश भर के अलग-अलग स्थानों में जाने का मौका भी मिला। कहा कि दिवंगत विश्वकर्मा बेहद ही आकर्षक, मिलनसार, कर्मठ एवं अनुभवी व्यक्ति थे। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। उनके निधन से कांग्रेस के मजबूत स्तंभ का अंत और पार्टी तथा यूनियन के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र कुमार विश्वकर्मा का जीवन श्रमिकों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित था। उनके निधन से एक युंग का अंत हो गया है। वे सच्चे अर्थो में बेरमो के मसीहा थे, जिन्हें आमजन प्यार से सरपंच साहब कहकर पुकारते थे।
झामुमो नेता हीरालाल मांझी ने कहा कि वे सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनकी सोच बहुत अच्छी थी। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि महेंद्र कुमार विश्वकर्मा मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे और कभी भी उनके हितों से समझौता नहीं किया। इस कारण आज भी मजदूर वर्ग उन्हें अपना मसीहा मानता है।
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर रहिवासी सह इंटक और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा का चास स्थित मुस्कान अस्पताल में 21 मई को सुबह निधन हो गई। वे लगभग पांच वर्षो से किडनी रोगग्रस्त थे, तथा उनका लगातार डायलीसिस हो रहा था।
शोक व्यक्त करने वालो मे मजदूर नेता रवींद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, लखन लाल महतो, वरूण सिंह, श्यामल कुमार सरकार, हरेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, आफताब आलम, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आर. उनेश, जितेंद्र दूबे, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, विक्रम पांडेय, प्रकाश कुमार सिंह, अर्चना सिंह, टुनटुन तिवारी, बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा, कथारा जीएम संजय कुमार, जारंगडीह पीओ विनोद कुमार, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, ढ़ोरी खास पीओ रंजीत कुमार, कारो पीओ सुधीर सिंहा, करगली वाशरी पीओ वी एन पांडेय, खास महल पीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, एएफएम ज्ञानेंद्र चौबे, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद और गौतम मोहती, एरिया सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार सिंह, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह और पी एन सिंह, सेल ऑफिसर विवेक कुमार सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, आदि।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, मुखिया ललन सिंह, ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल, जगदीश सिंह चुड़ासमा, सुरेंद्र खेमका, तरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, राजू सिंह व शक्ति सिंह, डॉ शकुंतला कुमार, डॉ उषा सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ नीतिश कुमार, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ एसके सिंह, सेल टेक्स मनोज कुमार सिंह, निवर्तमान पार्षद रश्मि सिंह, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंहा, कायस्थ महापरिवार करगली के संजय सिंहा, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अघ्यक्ष वैभव चौरसिया, समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, पत्रकार नंदलाल सिंह, इंद्रदेव महतो, भागीरथ शर्मा, चंद्रशेखर झा, वीरेंद्र सिंह, मिथिलेश तिवारी, उत्तम सिंह, प्रवेज अख्तर, बृज बिहारी पांडेय, मुरारी सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जयेश राठौर, विकास सिंह, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, चीकू सिंह, मोहम्मद पप्पु, इलियास हुसैन, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, रियाज अंसारी, बैजनाथ सिंह, आभाष चंद्र गांगुली, राजन साव, अरुण सिंह, टुलु सिंह, सुमित सिंह, उमेश रवानी, आनन्द भगत, अभय कुमार सिंह़, पिंटू सिंह, दिनेश सिंह, संजू सिंह, विकास सिंह, धीरज पांडेय, अमरेंद्र सिंह, ओम शंकर सिंह, जयनाथ मेहता, सुबोध सिंह पवार, रोशन सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, शरण सिंह राणा, हरीश दोषी, ओम प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, सुनील शर्मा, शिव नारायण गोप, अशोक कुमार अग्रवाल, राजू प्रसाद, भिखारी सिंह, रोशन सिंह, जवाहरलाल यादव, आलोक रंजन, भीम महतो, भोलू खान, नरेश महतो, बैजनाथ महतो, रिंकू सिंह, दीपक महतो, अशोक ओझा, मदन महतो, विजय भोई, पंकज महतो, मनोज कुमार पासवान आदि ने कहा कि महेंद्र कुमार विश्वकर्मा का निधन कांग्रेस और मजदूर आंदोलन के लिए गहरा आघात है। उनके सिद्धांत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
![]()













Leave a Reply