Advertisement

मजदूर मसीहा के पुण्यतिथि मनाने को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में आरसीएमयू की बैठक

राजेंद्र बाबू आजीवन श्रमिकों के हितों की रक्षा की-अजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 20 मई को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार आरसीएमयू कथारा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से मजदूर मसीहा इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संयुक्त बिहार एवं झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के पांचवें पुण्यतिथि के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित थी।

इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू मजदूरों के जीवन में आजीवन जीवित हैं। उनके नेतृत्व में मजदूरों के अधिकार की रक्षा संभव हो पाया है। कहा कि दिवंगत मजदूर मसीहा ने मजदूरों के मांगों से कभी समझौता नहीं किया। मजबूत नेतृत्व क्षमता के कारण प्रबंधन को हमेशा शक्ति का एहसास दिलाया। आज कोयला मजदूरो को मिल रहे सुख सुविधा में राजेंद्र बाबू का बड़ा योगदान रहा है, जिसे कोयला उद्योग के मजदूर आजीवन याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू का जीवन मजदूरों के लिए समर्पित था। उनके द्वारा बेरमो को पूरा भारत के मानचित्र पर स्थापित किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में बेरमो गौरवान्वित हुआ। कहा कि श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में पांचवें पुण्यतिथि का आयोजन होगा।श्रद्धांजलि सभा के उपरांत क्षेत्र के जरूरतमंदो के बीच सेवा भाव तथा मरीज के बीच फल प्रदान किया जाएगा।

बैठक में पुण्यतिथि के आयोजन के लिए उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों तथा मजदूर के सुझाव और विचार लिए गए और सर्वसम्मति से श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में पांचवा पुण्यतिथि को मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, विजय यादव, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष रणजीत सिंह, देवाशीष आस, मोहम्मद अंसारी, सुजीत मिश्रा, मंसूर खान, सरवन कुमार, विजय नोनिया, प्रमोद यादव, बिदू चंद हेंब्रम, संतोष सिंन्हा, संतोष राम गोड, विजय नायक, पंचराम, कपिल यादव, भारत मेहता, लकी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *