Advertisement

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में नोवामुंडी कॉलेज के 42 छात्रों की स्वास्थ्य जाँच

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास के अनुरोध पर जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफटी) द्वारा 20 मई को कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के 42 छात्रों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

जानकारी के अनुसार डॉ ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से यहां छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसके लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम नोवामुंडी कॉलेज पहुँची। मेडिकल टीम में डॉ कुलदीप सिंह, फार्मासिस्ट मोद्दसिर जावेद तथा एएनएम लक्ष्मी तियु शामिल थे।

इस अवसर पर कॉलेज के व्याख्याताओं ने मेडिकल टीम का दूसरी बार कॉलेज में आगमन पर स्वागत कर धन्यवाद दिया। उक्त शिविर में कॉलेज के 42 छात्र- छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कर उनका स्वास्थ्य जाँच किया गया। चिकित्सा परीक्षण के दौरान सबसे पहले छात्रों का वजन मापा गया, ताकि उनकी आयु के अनुसार स्वास्थ्य की प्रारंभिक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसके बाद एनएम लक्ष्मी तियु द्वारा छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद डॉ कुलदीप सिंह द्वारा छात्र – छात्राओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया तथा समान्य स्वास्थ्य से संबंधित जाँच की गई। वहीं फार्मासिस्ट मोद्दसिर जावेद क्रमवार पर्ची के आधार पर टॉनिक व दवाइयाँ दी। जाँच के बाद छात्र- छात्राएँ प्रसन्नचित्त लग रहे थे। डॉक्टर द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य जाँच शिविर में कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार सिंह, कुलजिंदर सिंह, साबिद हुसैन, धनिराम महतो, तन्मय मंडल, संतोष पाठक, नरेश पान, दिवाकर गोप, भवानी कुमारी, शान्ति पुरती, सुमन चातोम्बा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *