सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की पाकिस्तान पर जीत को लेकर भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय द्वारा परिवारिक माहौल के साथ जश्न एवं हर्ष व्यक्त किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडेय उर्फ संजय कुमार पांडेय ने इस अवसर पर देश के विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा की। उन्होने भारतीय वायुसेना के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है। आतंकवाद का समूल नाश करना अत्यंत आवश्यक है।

कहा कि पहलगाम नरसंहार में अपने बेटों और भाइयों को खोने वाली माताओं और बेटियों को न्याय दिलाते हुए, भारतीय वायुसेना ने 140 करोड़ भारतीयों को अपने शौर्य एवं देश की शक्ति का प्रमाण दिया है। उन्होने भारतीय वायुसेना के वीर जवानों को उनके अद्भुत साहस और सटीक कार्रवाई के लिए नमन किया। उन्होंने देश की जनता की ओर से केंद्र सरकार और सेनाओं को पूर्ण समर्थन के लिए शुभकामनाएँ दी। साथ ही कहा कि आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
हम एकजुट हैं, शक्तिशाली हैं और किसी भी चुनौती का करारा जवाब देने के लिए तत्पर हैं। मौके पर उनकी शादी की शालगिरह पर उपस्थित गणमान्य जनों ने जिलाध्यक्ष पांडेय को हर्षोल्लास के साथ दीर्घायु होने की शुभकामनायें दी।
![]()













Leave a Reply