Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुसरो में निकाला तिरंगा यात्रा

भयंकर परिणाम भुगतने को तैयार रहे पाकिस्तान-विक्रम पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 19 मई को बोकारो जिला के हद में फुसरो में तिरंगा यात्रा निकाला। नेतृत्व फुसरो मंडल प्रभारी विक्रम पांडेय कर रहे थे।

इस अवसर पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता व् समर्थक फुसरो बाजार से नारा लगाते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस से तिरंगा यात्रा निकाल कर फुसरो बाजार होते नप कार्यालय के समीप स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल स्तंभ पहुंची, जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही भारतीय सेना के जयघोष के साथ पैदल मार्च करते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस से फुसरो बाजार और भ्रमण किया।

मौके पर वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी थी, पूरी फिल्म अभी बाकी है। पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व व भारतीय सेना के पराक्रम से पीओके जल्द भारत का हिस्सा होगा। कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दे दिया है। पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे भविष्य में इससे भी भयंकर अंजाम भुगतना होगा।कार्यक्रम का संचालन फुसरो नगर महामंत्री रमेश सरकार ने किया।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, अशोक मिश्रा, दिनेश सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सरोजनी देवी, गुरवारी देवी, पुष्पा सिंह, गीता कुमारी, मदन गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, मुकेश सिंह, अंजनी सिंह, शिवलाल रवि, अनिता देवी, रामू तांती, चंदन राम, मदनलाल खुराना, मनोज रवानी, बिरेन्द्र ठाकुर, विनय सिंह, ओम सिंह, नवल किशोर सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *