Advertisement

मुंडरो में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिला व् एक बच्चा घायल, ट्रांमा सेंटर में इलाज

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव में 19 मई को झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन महिला और एक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब सभी घायल जंगल से लौटकर बारिश से बचने के लिए गांव के एक मंदिर के बरामदे में शरण लिए थे।

रहिवासियों के अनुसार अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली पास में ही गिर गया, जिसकी धमक से महिलाएं अचेत हो गईं और एक बच्चा भी इसके प्रभाव में आ गया। घायलों की पहचान 23 वर्षिया सोनम देवी, 35 वर्षिया मोहिनी देवी, 25 वर्षिया संगीता देवी के रूप में की गयी है। सभी मुंडरो गांव के रहिवासी बताये जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंडरो लंच के मुखिया बंधन महतो, माले नेता पवन महतो स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बगोदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *