Advertisement

मजदूर मसीहा राजेंद्र प्रसाद सिंह की 24 मई को पांचवां पुण्यतीथि पर श्रद्धांजलि सभा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। संयुक्त बिहार तथा झारखंड सरकार के मंत्री मजदूर मसीहा राजेंद्र प्रसाद सिंह की पांचवीं पुण्यतीथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन आगामी 24 मई को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में किया जायेगा।

उक्त जानकारी 19 मई को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् सीसीएल रीजनल उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ एवं आरसीएमयू के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहेंगे।

श्रमिक नेता सिंह के अनुसार मजदूर मसीहा इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार एवं झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के स्मृति में पांचवें पुण्यतिथि के अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय कथारा के प्रांगण में 24 मई को 10:30 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

कहा कि श्रद्धांजलि सभा के बाद सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल कथारा में मरीजों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम किया जाना है। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में बेरमो विधायक एवं दिवंगत के पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के भाग लेने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *