Advertisement

आवास क्षतिग्रस्त घोषित करने के विरोध में आवासधारियों की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आवास बचाओ संघर्ष समिति के बैनर चले 18 मई को बोकारो के सेक्टर 12 बी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सेक्टर 12 के 161ब्लॉक के क्वार्टर को क्षतिग्रस्त कर तोड़े जाने के निर्णय का विरोध किया गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी लीज धारक जो वर्षों से इन क्वार्टरों में रह रहे हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए सेल प्रबंधन को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा।
उन्होंने बताया कि धनबाद के सांसद ढुलू महतो इस लड़ाई में सभी के साथ हैं। वहीं इसे लेकर सेल प्रबंधन के साथ वार्ता जारी है।

एनबीसीसी के गलत सर्वे के कारण यह स्थिति हुई है। उन्होंने बताया कि आवास तोड़े जाने से सभी कर्मचारियों तथा लीज धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रहिवासियों का आधार कार्ड, वोटर कार्ड से लेकर के सभी प्रकार का परिवर्तन करना पड़ेगा। जिससे उन्हें बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बैठक में सुदामा यादव, यमुना राम, पप्पू यादव, नीरज सिंह, मुकेश सिंह, डी एन सिंह, लक्ष्मी देवी, पम्मी कुमारी, नीलम सिंह, सविता शर्मा, जरपसा शहनाज़ आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *