बेहतर सोंच व् बेहतर कार्य से ही बेहतर समाज की परिकल्पना फलीभूत होता है-राय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सत्यलोक तथा बचपन प्ले स्कूल के संयुक्त प्रयास से 18 मई की संध्या क्षेत्र के प्रभुत्व जनों के बीच सामाजिक सुधारो को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आसपास के दर्जनों प्रबुद्ध जन सहित सत्यलोक की युवा और वर्तमान तथा पूर्व मुखिया शामिल हुए।
बोकारो जिला के हद में कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग पर हजारी स्थित बचपन प्ले स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित वक्ताओं द्वारा मुख्यतः आठ बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं द्वारा यह कहा गया कि सरकारी स्तर पर सामाजिक सुधारो तथा बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, परंतु समाज में उस स्तर पर सुधार नहीं देखा जा रहा है। जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषण, शैक्षणिक माहौल का अभाव, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, नशा सेवन क्षेत्र का विस्तार आदि समाज को विकसित होने में अवरुद्ध पैदा कर रहा है। इसे लेकर गैर सरकारी संस्थाओं तथा प्रबुद्ध जनों को भी इस ओर लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। तभी समाज में परिवर्तन संभव होगा।
मौके पर बचपन प्ले स्कूल के निदेशक बृजनंदन सिंह ने कहा कि समाज में जागरूकता लाना सभी का दायित्व बनता है। यह तभी संभव हो पाएगा, जब हम सर्वप्रथम अपने स्तर पर लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में कुछ परेशानियां आएगी, लेकिन हमें इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है। लगातार प्रयास आवश्यक है।
सत्यलोक के निदेशक एसएन राय ने कहा कि किसी भी समाज में परिवर्तन लाने तथा समाज सुधार के लिए बेहतर सोंच के साथ सम्मिलित प्रयास कार्य करने की जरूरत है। इसका उदाहरण सत्यलोक है। जिसके द्वारा पिछले लगभग 12 वर्षों से स्वांग के गांधीग्राम में एक विशेष समुदाय को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया गया था। लगातार प्रयासों के कारण आज वहां के बच्चे शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वह समाज पूर्व में खानाबदोश की जिंदगी जी रहा था। ऐसे समाज में बच्चे इस मुकाम को हासिल कर लिए हैं, यह सभी के सार्थक प्रयास से संभव हो पाया है। उन्होंने समाज में बदलाव, विकास व् सार्थक प्रयास के लिए मुख्यतः आठ बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
मौके पर पर्यावरण वीद गुलाब चंद प्रजापति, समाजसेवी विनोद कुमार यादव, मुखिया विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विनोद कुमार पासवान, किशोर कुमार यादव, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद फिरोज खान आदि ने सहयोग की बात कही। जबकि बैठक में उपरोक्त के अलावा सत्यलोक के राहुल निषाद, रोहन कुमार, सुबोध कुमार महतो, चंदन कुमार साव, आनंद निषाद, दुर्गेश कुमार, आर्य अकमल, आसिफ रजा, अमन, दीपक मालाकार, विजय कुमार साव, के. तिरुपति राव, तौफीक, सर्व सानक, अकबर, नंदिनी शर्मा आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply