Advertisement

करगली मे श्रमिक नेता डॉ आर.जे. सिंह की मनाई गई 12वीं पुणयतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार में 18 मई को स्थानीय पत्रकार चुन्नु सिंह के आवास में श्रमिक नेता डॉ आर.जे. सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर डॉ सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ हीं दिवंगत डॉ सिंह को मजदूरों के सच्चे हितैषी बताया।

इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता अर्चना सिंह और विक्रम पांडेय, श्रमिक नेता उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह, जवाहर लाल यादव, राजन साव, महारुद्र नारायण सिंह ,सत्येंद्र सिंह और देवीदास ने कहा कि डॉ सिंह कोयला मजदूरो के समस्याओ के समाधान को लेकर हमेशा सजग रहते थे। साथ ही साथ दबे कुचले के आवाज थे। वे समाजवादी सिद्धांत के थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे।

मौके पर पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय, समाजसेवी सुधीर किशन उर्फ भोला भाई, निमाई सिंह चौहान, पत्रकार राकेश वर्मा, योगेश तिवारी, आशीष कुमार, विनय दूबे, राकेश सिंह, प्रशांत सिंह, दिलीप अग्रवाल, युगेश तिवारी, दिलीप शर्मा, जितेंद्र सिंह नन्दलाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *