एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो में कार्यरत होमगार्ड जवानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित होमगार्ड की जिला कमांडेंट किरण कुमारी से उनके कार्यकाल में मुलाक़ात की।
कमांडेंट से भेंट में भाजपा नेता कुमार अमित ने होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने में पारदर्शिता लाने की माँग की। भाजपा नेता ने बोकारो के सभी महिला जवानों को भी अधिक से अधिक नियमित ड्यूटी में लगाने की बात की। उन्होंने इसे लेकर होमगार्ड में महिला जवानों को बहाली की तरह ड्यूटी में भी 50 प्रतिशत का आरक्षण देने को लेकर सरकार के स्तर पर विभाग से भी पहल करने की माँग की। साथ हीं कहा कि सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक लोकक्रमों, रेलवे एवं बड़े निजी कम्पनियों में भी होमगार्ड जवानों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाने की प्राथमिकता तय करने के लिए सरकार के स्तर पर नीति बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राँची और हजारीबाग की तरह बोकारो में भी होमगार्ड के जवानों को ट्रैफ़िक को व्यवस्थित करने में ड्यूटी लगाने में हर वर्ष नियमित एवं पारदर्शी तरीक़े से बोकारो में होमगार्ड की बहाली कराने की भी माँग कमांडेंट से की है।
जिला कमांडेंट किरण कुमारी ने इन विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन भाजपा नेता को दी। इस अवसर पर लालबाबू, कृष्णा कुमार, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply