सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लिए लाभुको ने भरा प्रपत्र
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से ग्रामीण लाभुकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 सितंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर आयोजित किए गये।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंड के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम की उपस्थिति में लाभुकों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रपत्र भरकर जमा किए।

मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में अबुवा आवास का पांच सौ से अधिक प्रपत्र जमा किया गया। यहां मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में 18 से 49 तक उम्र की एक सौ, राशन कार्ड के 80, जाति, आवासीय, आय के 50, सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना की छह बालिकाओं को चेक दिया गया। इसके अलावा अन्य योजनाएं यथा गाय शेड, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना आदि के शिविर में भारी भीड़ देखी गयी।
इस अवसर पर बीडीओ, सीओ सहित उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी, सीडीपीओ की पर्वेक्षिका सोनी गुप्ता, आंगनबाड़ी सेविकायें, सहायिका, वार्ड सदस्य, स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ अजीबून निशा, एमपीडब्लू दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट नसीम अंसारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, बिंदेश्वर कपरदार, मुनेश नायक आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, पंसस जीतलाल सोरेन, अशोक प्रग्नेत, डाटा इंट्री ऑपरेटर गोपाल टुड्डू, वार्ड सदस्य, सेविकाएं, सहायिका, सहिया किरण देवी आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply