Advertisement

नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

आयोजन समिति की चौथी बैठक में तेल संग्रह व् कारसेवकों के प्रशिक्षण पर रणनीति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर 6 सितंबर को दीपोत्सव आयोजन समिति की चौथी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस बैठक का मुख्य फोकस चार बिंदुओं पर रहेगा। दीपोत्सव के लिए तेल संग्रह की कार्ययोजना, कूपन एवं होर्डिंग-बैनर की छपाई और कारसेवकों की सूची तैयार कर उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था। अन्य विषयों पर आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार सिंह, सह सचिव निशांत कुमार, बादल कुमार, आशीष कुमार और आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से तेल संग्रह अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने और स्वयं सेवकों को समय पर प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह के अलावा सतीश कुमार सिंह, लगन पांडेय, कमलदेव पांडेय, मुनमुनजी सहित समिति के कई पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों से इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *