Advertisement

दरियापुर में बाढ़ प्रभावित कटाव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित कटाव स्थल का जिलाधिकारी (डीएम) ने 6 सितंबर को निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और कटाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तत्परता और मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया।
बताया जाता है कि इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय रहिवासियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ जारी है। आम जनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन की टीमें जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में आम रहिवासियों के साथ खड़ा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *