अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने 6 सितंबर को सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी स्तर पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितो के लिए आश्रय स्थल, सामुदायिक किचन, मेडिकल टीम, पशु शिविर, नावों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ सुरक्षात्मक एवं मरम्मती कार्य भी युद्धस्तर पर जारी हैं। जिले में जहां-जहां तटबंध या बांध क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य कर रही हैं और लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। वहीं जिला प्रशासन ने आम जनों से अपील की है कि वे सजग और सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक आवागमन से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों में जाने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
![]()













Leave a Reply