Advertisement

मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव में इलेक्ट्रिक विभाग ने ऑपरेटिंग टीम को 6-0 से रौंदा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव 2026 के तहत सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे स्टेडियम में 6 सितंबर को खेले गए अंतर-विभागीय फुटबॉल मुकाबले में इलेक्ट्रिक विभाग ने ऑपरेटिंग विभाग की टीम को 6-0 के बड़े अंतर से हरा दिया।

ज्ञात हो कि, मैच की शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 9वें मिनट में राकेश ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 18वें मिनट में राकेश ने ही दूसरा गोल दागा। वहीं 21वें मिनट में विकास रंजन कुमार ने गोल दाग कर पहले हाफ में टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

मैच के दूसरे हाफ में भी इलेक्ट्रिक टीम का दबदबा कायम रहा। दूसरे हाफ के 6ठे मिनट में अमित ने टीम के लिए चौथा गोल किया। इसके बाद राकेश ने 8वें और 16वें मिनट में दो और गोल दागे। इस तरह राकेश ने अकेले 4 गोल कर टीम की 6-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल के मंडल क्रीड़ा अधिकारी अभिजात कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) सहित रेल मंडल के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *