Advertisement

उपायुक्त कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की विधायक आवास पर बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। वर्तमान झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की महिला विरोधी सोंच को लेकर उपायुक्त कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक 9 जुलाई को बोकारो विधायक आवास पर आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त कार्यालय घेराव में अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति पर जोर दिया गया। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी कर रही थी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी रमा सिन्हा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यों को देखते हुए पार्टी द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपायुक्त कार्यालय घेराव का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करना हम सबों की जिम्मेवारी है।

अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा devi ने कहा कि महिला विरोधी हेमन्त सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर हो रहे शोषण, बलात्कार, उत्पीड़न के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं की उपस्थिति हो, ताकि सरकार की कुंभकरणी तंद्रा टूटे और महिलाओं का मान सम्मान बचा रह सके।

बैठक के उपरांत सभी महिलाओं द्वारा विधायक आवासीय कार्यालय के समीप वृक्षारोपण किया गया। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, कार्यक्रम प्रभारी रमा सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, जिला महामंत्री बबिता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, सुनिता देवी, मंत्री प्रिति गुप्ता, कोषाध्यक्ष दयवंती शर्मा, मंडल अध्यक्ष राधा देवी, मंजू सिंह, ममता गोस्वामी, कुमकुम राय, मीनाक्षी भारती, सीमा शर्मा, करुणा नारायणी सिंह, पुष्पा मिश्रा, मंजु सिंह, लीला देवी, कलावती देवी आदि महिलाएं शामिल थी।

एक अन्य जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को दीपांजलि प्लेस चास पुराना नगर निगम कार्यालय के समीप अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के अनुसार अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा के निमित्त भाजपा बोकारो विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

उक्त आयोजन में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व् भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नवनिर्वाचित धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं विरोधी दल के मुख्य सचेतक व बोकारो विधायक बिरंची नारायण उपस्थित रहेंगे।

उक्त समारोह में भाजपा बोकारो विधानसभा क्षेत्र में रह रहे पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, सभी मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व् जिला कार्यसमिति, सभी बूथ कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *