रेलवे को प्राप्त हुए ₹50,230 रेल राजस्व, चला हाजीपुर-बरौनी सेक्शन में अभियान
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर – बरौनी सेक्शन के बीच 7 नवंबर को लाल गाड़ी के माध्यम से सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 92 बिना टिकट एवं अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल ₹50,230/- का रेल राजस्व प्राप्त किया गया।
यह जांच अभियान सोनपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान में वाणिज्य विभाग के निरीक्षकगण, टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों तथा अन्य सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।
बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि अन्य यात्रियों की सुविधा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इस अवसर पर रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के सघन जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से चलाए जाते रहेंगे।
![]()













Leave a Reply