Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर दिग्घी कला गायत्री शक्तिपीठ में 9 कुण्डीय महायज्ञ

महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को वैशाली जिला के हद में हाजीपुर के दिग्घी कला पूर्वी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर आयोजित भव्य 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लेकर आहुतियां अर्पित कीं और राष्ट्र व विश्व कल्याण की मंगल कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत व्यास पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। अनुष्ठान का संचालन मिथलेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को नैतिकता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आचार्यश्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

यज्ञ के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भाव का अद्भुत समन्वय दिखा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक जागरण और मानवीय मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। आयोजन में मुख्य ट्रस्टी रामचन्द्र सिंह, राजेश पांडेय, उमेश तिवारी, नन्द लाल चौधरी, दिलीप कुमार, दिनेश, राम कुमार साह, अनिरुद्ध शुक्ला, हरेंद्र शर्मा, ब्रजकिशोर सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, सुनीता देवी, बबिता सिंह, लीला सिंह, लल्लन पंडित, रेखा सिंह, नूतन सिंह, किरण कुमारी, गौरव कुमार, गुड़िया शर्मा सहित गायत्री परिवार के दर्जनों सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *