Advertisement

अलार्म चैन पुलिंग के विरुद्ध आरपीएफ की कार्रवाई में 17 आरोपी गिरफ्तार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग (एसीपी) के विरुद्ध आरपीएफ ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे कुल ₹2500 का जुर्माना वसूला गया।

ज्ञात हो कि, सोनपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल सेवाओं की निर्बाधता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अलार्म चैन पुलिंग के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह सफलता बीते एक नंवबर से 6 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिली।

रेल महकमा द्वारा कहा गया कि अलार्म चैन का दुरुपयोग ट्रेन परिचालन में बाधा उत्पन्न करता है तथा अन्य यात्रियों की असुविधा का कारण बनता है। इस प्रकार की गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सोनपुर रेल मंडल में आरपीएफ द्वारा लगातार जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि आपात स्थिति को छोड़कर अलार्म चैन पुलिंग न करें तथा रेल संपत्ति और सेवाओं के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *