Advertisement

रहिमाबाद में 125 लोगों को बनाया गया खेग्रामस का सदस्य

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले की इकाई खेग्रामस के सदस्यता अभियान के तहत समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद के 125 लोगों को बीते 7 मई को खेग्रामस का सदस्य बनाया गया।

अभियान का नेतृत्व खेग्रामस के ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस जिला सचिव आसिफ होदा, रहिमाबाद शाखा सचिव मो. शकील, अर्जुन पासवान, मो। एकरामुल खान आदि ने किया।

मौके पर नये सदस्यों को संबोधित करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के बहुतेरे मजदूर दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी करते हैं। ऐसे में घर मजदूरी करने से लेकर घर संभालने की जिम्मेवारी महिलाएं निभाती हैं।

ऐसी स्थिति में खेग्रामस महिला मजदूरों को बड़ी संख्या में सदस्य बनाकर वास भूमि, पर्चा, आवास, मनरेगा में काम, समान मजदूरी, मान- सम्मान की लड़ाई तेज करेगी। प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्यापक धांधली की जा रही है।

धरातल के बजाय कागज पर ही काम दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में नव निवनिर्मित सड़क, नाला आदि ध्वस्त हो रहा है। इसके खिलाफ किसान- मजदूरों की बड़ी एकता बनाकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *