रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद 29 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पहुंचे। मंत्री ने मधुकरपुर पारटांड़ रहिवासी संजय कुमार महतो के पिता स्व. जीतु महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्व. जीतु महतो के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि जीवन में अपनों को खोने का दु:ख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखना चाहिए।

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्व. महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद गणमान्य जनों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, झामुमो कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे और दिवंगत स्व. जीतु महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply