अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। शरद ऋतु के आगमन व् आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर सारण जिला का हृदय स्थल हरिहरक्षेत्र सोनपुर की पावन भूमि पर भगवान हरिहरनाथ के अलौकिक श्रृंगार दर्शन के उपरांत आयोजित होने वाली शरदकालीन संध्या आरती के समय में संशोधन किया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आध्यात्मिक सुविधा और ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए संध्या आरती का नया समय सायं 6 बजे निर्धारित किया गया है।
बताया गया है कि शरद ऋतु के आगमन के साथ सभी दर्शनार्थियों को प्रभु के दिव्य दर्शन और आरती में सुगमता से सम्मिलित होने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है। बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रशासन और मंदिर के आचार्यों ने सभी हरिहर भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नवीन समय का ध्यान रखते हुए समय पर उपस्थित हो। हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना।
![]()













Leave a Reply