Advertisement

देव शॉ मिल का जब्त अठारह सौ फुट लकडी फॉरेस्ट विभाग से वापस

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के आईईएल स्थित देव शॉ मिल का अठारह सौ फुट जब्त लकड़ी को फॉरेस्ट विभाग द्वारा वापस कर दिया गया। इससे मिल मालिक ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में बीडीओ रोड आईएल स्थित बिनोद कुमार साह के देव शॉ मील में फॉरेस्ट विभाग बोकारो की ओर से कार्रवाई की गई थी, जिसमें करीब अठारह सौ फुट लकड़ी जप्त की गई थी। जप्त की गई लड़कियां गोमिया रेंज ऑफिस में रखी गई थी।

इस दौरान लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 26 अक्टूबर को जप्त लड़कियों को छोड़ दिया गया। ज्ञात हो कि, इस दौरान जप्त लकड़ियों ने धूप और बरसात को देखा। लंबे समय तक खुले में रहने के कारण बहुत सारी लकडियां खराब भी हो चुकी थी। लकडी छुटने पर मिल मालिक के चेहरे पर एक सुकून था। उन्होंने बताया कि अब उनके एवं उनके परिवार की स्थिति सुधरेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि विभाग की ओर से जप्त की गई लकड़ी को छोड़ा गया है। लकड़ी वापस मिलने से मिल मालिक ने राहत की सांस ली है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *