प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कार्तिक शुक्लपक्ष द्वितीय तिथि 11 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के स्वर्णवणिक समुदाय की बहनों ने भैया दूज के मौके पर अपनी परंपरा के अनुसार भाई फोटा (टीका) पारंपरिक तरीके से मनाई।
बता दे कि इस समुदाय में पाल, दत्ता, डे, मोदक, चटर्जी, विश्वाश आदि आते हैं। जैसा कि बताया गया कि बहन अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाते हुए मिष्ठान से मुंह मीठा कराती है तथा बांस की धोकनी (बेना) से स्वागत करती हैं। भाई द्वारा सप्रेम बहनों को उपहार दिया जाता है। इस अवसर पर यहां दूरदराज से भाई बहना के घर आए तथा यहां से भी अनेकों भाई अपनी बहन के ससुराल जाकर भाई फोटा लगाया।
![]()













Leave a Reply