प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित चित्रगुप्त मंडप में आयोजित चित्रगुप्त पूजा को लेकर 11 नवंबर को उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के स्थानीय रहिवासियों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, तेनुघाट में अधिवक्ता कॉलोनी और एफ टाईप चौक में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त परिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के गणमान्य शामिल हुए।
मौके पर समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार लाल ने बताया कि एफ टाईप में पिछले लगभग 52 वर्षों से लगातार भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। कहा कि इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा संपन्न कराई गई। पूजा के बाद भैयारी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में चित्रांश समाज ने भाग लिया। वहीं अधिवक्ता कॉलोनी चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ़ निशु ने बताया कि अधिवक्ता कॉलोनी में पिछले 2 वर्षों से लगातार भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा संपन्न कराई गई। पूजा के बाद भैयारी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के चित्रांश समाज के तमाम जनों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं 12 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply