Advertisement

जीवन में प्राप्त परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही उद्देश्य होना चाहिए-उपायुक्त

चित्रगुप्त पूजा में शामिल डीसी ने की बोकारो एवं झारखंड हित में कार्य करने की अपील

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चिरा चास में 11 नवंबर को आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोह में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित तमाम जनों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दी।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर अपने संबोधन में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि इंसान अपने जन्म, परिवार एवं जीवन की परिस्थितियों का चयन नहीं करता है। सभी ईश्वर की ओर से प्राप्त हैं। ऐसे में हमें जीवन में मिली परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। यही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मानव को अपने जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। हमारा अस्तित्व और जीवन ईश्वर का दिया हुआ अवसर है। हमें अपने कर्मों के माध्यम से समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना चाहिए। कहा कि अच्छे कर्म ही हमारी वास्तविक पहचान हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान को अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए अपने कर्तव्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। समाज के हित, बोकारो एवं झारखंड के हित में कार्य करें तथा अपने सकारात्मक योगदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। यही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *