Advertisement

अवैध कोयला खनन पर चोट: सीसीएल द्वारा अंगवाली में तीन अवैध सुरंगों की भराई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एमएमडीआर एक्ट के तहत 11 नवंबर को बोकारो जिला के हद में अंगवाली स्थित बंद अवैध सुरंग की भराई कर अवैध कोयला खनन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह के आदेशानुसार सीआईएसएफ के एरिया कमाडेंट के. वी. ए. श्रीधर एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे ढोरी क्षेत्र के अर्से से बंद पड़ी अंगवाली खदान में कोयले के अवैध धंधेबाजों द्वारा बनाए गये तीन अवैध सुरंगों को जेसीबी द्वारा भरा गया।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ के अवर निरीक्षक (एसआई) एच.के.सिंह, क्राइम विभाग से अतुल कुमार, क्यूआरटी से हेड कांस्टेबल राजेश कुमार एवं सहयोगी, सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा इंचार्ज अनाम वारिस, एएसएसआई कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, होमगार्ड के सतेंद्र कुमार, अफरोज़ अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *