Advertisement

बगदा में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त पूजा, चित्रांश परिवार ने की पूजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चित्रांश परिवार द्वारा बगदा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर को पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान चित्रगुप्त की आराधना की गई। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक मूल्यों के प्रति आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, सत्य और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती है। मौके पर कपिलेश्वर वर्मा, सुमनेश्वर वर्मा, निरंजन वर्मा, संजय वर्मा, नितेश वर्मा, राहुल वर्मा, मोहित वर्मा, प्रियांशु वर्मा, उज्ज्वल वर्मा, दर्श वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे। सभी ने मिलकर पूजा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। उक्त आयोजन ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *