Advertisement

सोनपुर मंडल में सात दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य समापन

रावण दहन और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ गूंजा जय श्रीराम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के सारण जिला के हद में सोनपुर में आयोजित सात दिवसीय भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का 20 अक्टूबर को विधिवत समापन किया गया।

बताया जाता है कि रेलवे स्टेडियम सोनपुर में आयोजित समापन समारोह में रामायण के उत्तरकांड के प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसमें रावण दहन और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला मुख्य आकर्षण रही।

उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से सोनपुर रेल मंडल द्वारा पहली बार बीते 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक इस महोत्सव का आयोजन किया गया था। सात दिनों तक चले महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।

समापन समारोह में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में रेल कर्मी, उनके परिजन और स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे, जिन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
सोनपुर रेल मंडल प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रीराम के सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा रेल परिवार के बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *