कसमार चौक स्थित कुणाल होटल में सीएम ने चखी पकौड़ी, ली चाय की चुस्की
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन 20 अक्टूबर की सुबह अचानक बोकारो जिला के हद में कसमार पहुंचे। उनके अचानक आगमन से क्षेत्र में रहिवासियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अमला में खलबली देखी गयी।
बताया जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य पथ का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण कार्य की प्रगति एवं विकास योजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि कसमार-बरलंगा मुख्य पथ के निर्माण को क्षेत्र के आवागमन और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल में रुककर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने स्थानीय पकौड़ी का भी आनंद लिया। साथ हीं चाय की चुस्की भी ली। मुख्यमंत्री के इस सहज और अनौपचारिक अंदाज की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
![]()













Leave a Reply