अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अखिल कुमार सपरिवार बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे।
बताया जाता है कि न्यायाधीश जस्टिस अखिल कुमार ने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का विशेष दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रहित, देश में सुख-शांति तथा परिवार की समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विजयादशमी और मंगलवार के शुभ संयोग पर आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सोनपुर अनुमंडल के नाजिर विकास कुमार, हाजीपुर (वैशाली) के शशांक नर्सिंग होम की डॉ अर्चना ओझा सहित कई वरीय अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।
पूजन के पश्चात न्यायमूर्ति अखिल कुमार ने मंदिर की व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने मंदिर की विजिटर बुक में लिखा कि द मेंबर्स ऑफ मंदिर कमिटी हैज प्रोवाइडेड ए वैरी कोर्डियल एटमोस्फेयर एंड स्मूथ दर्शन, फॉर व्हीच आई एक्सटेंड माय हार्टफेल्ट ग्रेटिच्युड अर्थात मंदिर समिति के सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण और सुलभ दर्शन की व्यवस्था की, जिसके लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इस दौरान मंदिर न्यास समिति की ओर से न्यायमूर्ति और उनके परिजनों को अंगवस्त्र और बाबा का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। विजयादशमी पर वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
![]()













Leave a Reply