एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशानुसार एवं उपाधीक्षक डॉ एन. पी. सिंह के सहयोग से सदर अस्पताल बोकारो में 70 वर्षीय गयाराम महतो के हाथ की हड्डी टूटने के बाद 11 नवंबर को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
बताया जाता है कि मरीज के हाथ की उलना हड्डी के फ्रैक्चर का ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमित द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ सौरभ सांख्यायन ने आधुनिक तकनीक की सहायता से मरीज के हाथ की नसों को सुन्न करने वाला विशेष एनेस्थीसिया दिया। नसों की सही पहचान के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित रूप से और बिना दर्द के पूरा किया जा सका।
सदर अस्पताल बोकारो में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से लगातार जटिल एवं आवश्यक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। आम जनों से अपील की गई है कि ऑपरेशन या अन्य गंभीर इलाज के लिए इधर-उधर भटकने के बजाय सबसे पहले सदर अस्पताल बोकारो से संपर्क करें।
![]()













Leave a Reply