सीएम से पर्यटन विकास से पलायन रोकने व् रोजगार के अवसर बढ़ने की जताई उम्मीद
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने मुख्यमंत्री से पंचायत के दुर्गा पहाड़ी, मिर्गी हो और राम लखन डूंगरी तथा सेवती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक एवं स्थानीय महत्व के स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
मुखिया महतो ने कहा कि यदि इन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है, तो न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय रहकवासियों के लिए रोजगार और आमदनी के नए अवसर भी पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से छोटे दुकानदारों, स्थानीय कारोबारियों और युवाओं को आजीविका के साधन मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण कई रहिवासियों को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है। यदि दुर्गा पहाड़ी, सेवाती मिर्गी खो और राम लखन डूंगरी का समुचित विकास कर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के रहिवासियों को अपने ही क्षेत्र में काम मिल सकेगा।
मुखिया ने मुख्यमंत्री से इन स्थलों के विकास के लिए आवश्यक पहल करने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी, जिससे दुर्गापुर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
![]()













Leave a Reply