Advertisement

मुखिया ने ओएनजीसी प्रदत्त सोलर आधारित जलमीनार कार्य का किया शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत में ओएनजीसी सीएसआर मद से बांध कॉलोनी में 26 अक्टूबर को डीप बोरिंग सोलर आधारित जलमीनार कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने की।

इस अवसर पर मुखिया मुरली देवी ने कहा कि यहां सोलर जलमिनार स्थापित होने से पंचायत के रहिवासियों को जल संकट से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए ओएनजीसी सीएसआर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मुखिया को फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही आभार व्यक्त की। मुखिया ने कहा कि यह योजना के निर्माण से पानी की समस्या से राहत मिलेगी तथा आने वाले समय आवश्यक स्थानों पर अन्य योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

मौके पर मुखिया पुत्र सह समाजसेवी बबलू कुमार यादव, सहदेव यादव, महेंद्र सिंह, भुनेश्वर रजवार, नरेश यादव, विजय यादव, झुपरी देवी, सीमा देवी, तारा देवी, कुंती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *