Advertisement

मां काली दरबार पहुंचकर पूर्व विधायक व् जिप सदस्य ने की सुख-समृद्धि की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर-बगदा स्थित मां काली के दरबार में 8 नवंबर को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका। इस दौरान दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की। उन्होंने मां काली से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि मां काली के दरबार में आकर उन्हें आत्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है। मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, आपसी भाईचारे और निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास है। माता रानी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *