रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित कर संगठन के विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद महतो जबकि संचालन मंडल महामंत्री रामचरण महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोमिया विधानसभा बीएलए वन लक्ष्मण कुमार नायक उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नायक ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आमजनों से संपर्क कर संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा से संगठन की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ भाग लेने की अपील की। मंडल महामंत्री रामचरण महतो ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम जन की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में भाजपा बोकारो जिला कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, पेटरवार प्रभारी राजेश कुमार पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कालिंदी, मंडल कोषाध्यक्ष कमल दास, मंडल मंत्री बीरेन्द्र करमाली एवं कामेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, कैलाश करमाली, उमेश तिवारी, सुरेन महतो, फागू महतो, बासुदेव महतो, महेश रविदास, ब्रज किशोर तिवारी, रवि कुमार झा, विनोद साव, हरिहर महतो, खिरोधर बेदीया, रवींद्र नाथ महतो, गजानन महतो, सिदाम महतो, अरुण कुमार तुरी, जटल अड्डी, महेश्वर डे, दिनेश गंझू, भरत महतो, बिक्रम कुमार महतो, कमल महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply