Advertisement

बोकारो के आशा लता में ऑफिसर एसोसिएशन हजारीबाग मंडल का वार्षिक अधिवेशन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 5 स्थित आशा लता परिसर में 20 सितंबर को एलआईसी क्लास वन ऑफिसर एसोसिएशन हजारीबाग मंडल का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्लास वन ऑफिसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री बी पी एस चौहान। इसके साथ गेस्ट रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोनल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार और जोनल अध्यक्ष जितेंद्रिय पात्र।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री बी पी एस चौहान ने अपने लंबे भाषण में एलआईसी में ऑफिसर एसोसिएशन के विभिन्न पहलुओं तथा एलआईसी के अधिकारी संगठन के प्रारूप पर चर्चा की। वेतन समझौता का पूरा विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 का वेतन समझौता 2022 के वेतन समझौता से काफी बढ़िया होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में 70 साल से अधिक के सभी कर्मचारी और अधिकारी का मेडिक्लेम प्रीमियम के लिए मेडिक्लेम प्रीमियम पूरी तरह से माफ होगा। राष्ट्रीय महामंत्री चौहान ने स्पष्ट किया कि एलआईसी में होने वाला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पूरी तरह से असफल है। यह व्यवसाय का उद्देश्य पूरा नहीं कर रहा है।

सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं जोनल महामंत्री जितेंद्र पात्र ने भी संबोधित किया। सभी ने अपने संबोधन में संगठन के अहम मुद्दों पर काफी जोर दिया। महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने विजिलेंस केस में सावधानियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जोनल अध्यक्ष पात्र ने अपने संबोधन मे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। हजारीबाग मंडल अध्यक्ष एस दासगुप्ता ने सभा की अध्यक्षता की। उपाध्याय सुजीत राय ने
हजारीबाग मंडल के महामंत्री कंचन कुमार कश्यप ने अपने संबोधन में हजारीबाग मंडल के संगठन पर विस्तृत चर्चा की और संगठन को और भी सशक्त बनाने के उपायों पर जोर दिया। कार्यक्रम का कोऑर्डिनेशन रामाशीष सिंह ने तथा इसका संयोजन सुदर्शन प्रसाद एवं रवि रंजन ने किया
कार्यक्रम में हजारीबाग मंडल के सभी शाखा के अधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण शर्मा, मनोज कुमार, संजय कुमार, मृत्युंजय तिवारी, गंगेश पाठक, अजय कुमार, प्रदीप मिज, के एल राम, शोभा रानी, मनीष कुमार, पंकज कुमार, बलवीर कुमार, आलोक सहाय, राजेश कुमार प्रसाद, राजकिशोर तिवारी, अमित ठाकुर इत्यादि का काफी योगदान इस अवसर पर संगठन का चुनाव किया गया, जिसमें हजारीबाग मंडल के महामंत्री कंचन कुमार कश्यप और अध्यक्ष सुजीत कुमार बने। साथ हीं 15 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *