रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आत्मनिर्भर बोकारो एवं बेहतर झारखंड बनाने की दिशा में बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में 20 सितंबर को 15 महिला समूहों को निःशुल्क उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराए गए। इसमें सेनेटरी पैड निर्माण सामग्री, आटा चक्की, बांस से बने उपकरण, अन्य उपस्कर एवं सिलाई मशीन शामिल हैं।
इस अवसर पर संस्थापक विवेक सिंह ने कहा कि यह किसी सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया प्रयास है। उनका लक्ष्य महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 300 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा चुका है।
आगामी चरण में कुल एक हजार महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बोकारो को बेहतर बनाने के लिए जलापूर्ति व्यवस्था सहित अन्य जन समस्याओं के समाधान की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
![]()














Leave a Reply