सोहराय परंपरा व् पूर्वजों की विरासत, नई पीढ़ी को जोड़ना जरूरी-जीवन जगन्नाथ
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बागदा गांव में झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक सोहराय पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में बरधखूंटा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
ज्ञात हो कि, सोहराय पशुधन के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि जीवन से जुड़ी आस्था एवं परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। सोहराय झारखंड की आदिवासी एवं ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व विशेष रूप से पशुधन के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि जीवन से जुड़ी मान्यताओं का प्रतीक है।
बागदा गांव में इस अवसर पर गाय, बैल समेत अन्य पशुओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ग्रामीण अपने पशुधन के स्वस्थ रहने, परिवार में सुख-समृद्धि आने और अच्छी खेती-बारी की कामना करते हैं। बरधखूंटा आयोजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बैलों को सजाया जाता है तथा ग्रामीण उत्साहपूर्वक इस पर्व में भाग लेते हैं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उल्लास के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंग जाता है। खास बात यह है कि नई पीढ़ी भी इस परंपरा से जुड़ रही है, जिससे अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
स्थानीय रहिवासी समाजसेवी जीवन जगन्नाथ महतो ने इस अवसर पर कहा कि सोहराय पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और पूर्वजों की विरासत है। बगदा गांव में रहिवासी प्रत्येक वर्ष बरधखूंटा का आयोजन इसलिए करते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और परंपराओं को भूलें नहीं। कहा कि पशुधन हमारे ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था का आधार है।
उनकी पूजा करना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव के रहिवासी एकजुट रहेंगे, तब तक यह परंपरा इसी तरह जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और पूर्वजों की अमूल्य विरासत है। बगदा गांव में प्रत्येक वर्ष बरधखूंटा का आयोजन इसलिए किया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और परंपराओं को भूलें नहीं। पशुधन हमारे ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था का आधार है। उनकी पूजा करना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में अपनी परंपराओं को बचाकर रखना बेहद जरूरी है। जब ग्रामीण रहिवासी एकजुट होकर ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं, तो आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। हमारी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ियां भी इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ सोहराय पर्व मनाएं।
![]()













Leave a Reply