Advertisement

प्रांतीय महिला सम्मेलन में बाबा रामदेव की शिष्या साध्वी देवप्रिया का होगा पदार्पण

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटा (जमशेदपुर) के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आगामी 22 नवंबर को एकदिवसीय प्रांतीय महिला सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में पावन श्रद्धेय योगऋषि बाबा रामदेव की परम शिष्या पूज्या आचार्या डॉ देवप्रिया का पदार्पण हो रहा है। वे यहां हजारों की संख्या में आगंतुक महिला प्रतिनिधियों को पावन प्रवचन व आशीर्वचन वाँचेंगी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए महिला पतंजलि योग समिति झारखंड की ओर से संयोगिता श्रीवास्तव ने 11 नवंबर को बताया कि कोई पंद्रह हजार महिला प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेने का लक्ष्य है। कहा कि इस महासम्मेलन में बहन सुधा, सुधा पांडेय, गौरी कर, ललिता, ईराक्षि, प्रेमलता प्रसाद आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *