प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार व जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में 8 नवंबर को दीपावली व काली पूजा हर्षोल्लास तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। रहिवासियों ने जहां अपने घरों में रंगोली बनाकर तथा पटाखे-फुलझड़ी छोड़कर खुशियाँ साझा की वहीं मंदिरों तथा पंडालो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
ध्यान देने योग्य है कि जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी खास क्षेत्र यथा पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, सदमा, उत्तासारा, कोह, उलगड्डा, अर्जुआ, चांदो, रोहर, चांपी, खेतको, चलकरी, पिछरी, अंगवाली आदि पंचायतों में बच्चे, बच्चियां देर रात पटाखे, फुलझडियां, अनार सहित अन्य पटाखे फोड़ते रहे। बालाएं घर की चौराहे, बरामदे में आकर्षक रंगोली बनाए। गृहणियां अपने घरों में मिट्टी के दिए तथा रंगीन बल्बों से आकर्षक सजावट की।
इस अवसर पर गृहणियां अपने घरों में तथा व्यवसायी अपनी दुकानों में प्रथम पुज्य श्रीगणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा की। प्रखंड के हद में अंगवाली, पिछरी, चलकरी, झुंझको में मां काली की पूजा की गयी। अर्धरात्रि में बकरे की बलि दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित काली मंदिर में 8 नवंबर को अपराह्न सैकड़ों व्रतधारी माताएं, युवतियां आदि नहरघाट में स्नान कर दंडवत करते मंदिर परिसर तक पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी माताएं मंदिर पहुंचकर मां काली को चढ़ावा चढ़ाई। यहां परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की गयी।
इसी क्रम में जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के पथरिया गांव रहिवासी दिवंगत निवारण मुखर्जी परिवार की महिला हीरा मुखर्जी ने पुत्र संदीप मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, पुत्रियां मंजू चटर्जी, ब्यूटी देवघरीया के साथ मिलकर पूजा किए। मौके पर पुत्रवधू ब्यूटी मुखर्जी, गोकुल बनर्जी, राजेश सिद्धार्थ, दामाद आशीष, बालक ध्रुव, विशाल आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply