Advertisement

पेटरवार में बक्सी चित्रांश समिति द्वारा मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

पूजा बाद प्रीतिभोज व् बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के बक्सी टोला में बक्सी चित्रांश समिति द्वारा 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, कलम-दवात पूजन, प्रसाद वितरण, प्रीतिभोज एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

ज्ञात हो कि भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज का आराध्य देव माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त का अविर्भाव भगवान ब्रह्मा की काया से हुआ था। उन्हें यमपुरी में भगवान यमराज के सहचर के रूप में जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने का दायित्व सौंपा गया है।
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ समाज के रहिवासियों ने कलम -दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान, बुद्धि, सदाचार एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

चित्रगुप्त पूजा के दरबार में गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो पहुंचकर माथा टेक और भगवान से पूरे क्षेत्र और समाज का सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाई दूज का पर्व भी परंपरागत रूप से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाया तथा मिठाइयां खिलाईं। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण एवं भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। संध्या आरती के बाद चित्रांश परिवार के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने नृत्य, संगीत, गायन, नाटक एवं चुटकुलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। अंत में रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में शशि भूषण बक्सी, रतन किशोर बक्सी, मदन प्रसाद बक्सी, किशोर प्रसाद बक्सी, अशोक प्रसाद बक्सी, कार्तिक प्रसाद बक्सी, चंद्रशेखर प्रसाद बक्सी, शंकर प्रसाद बक्सी, भागीरथ प्रसाद बक्सी, शैलेन्द्र कुमार बक्सी, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, कामेश्वर प्रसाद बक्सी, धीरेन्द्र कुमार बक्सी, रविंद्र कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, राजेश बक्सी, नीरज कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र बक्सी, अनंत कुमार सिन्हा, लोकेश कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, कुमार आनंद, सूरज कुमार बक्सी, अंशु, विक्की, राजवर्धन, ज्ञान, यश राज, शौर्य बक्सी, राहुल बक्सी, मेहुल, ऋषभ, ओम, अक्षत, अभिजय, ज्ञान सहित चित्रांश परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *