Advertisement

पीएम मोदी के आगमन को लेकर सोनपुर में एनडीए की बड़ी बैठक

आगामी 21 नवंबर की पीएम की सभा में भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर 10 नवंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर के नीलमय रिसोर्ट में एनडीए की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा सारण जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने की।

बैठक में आगामी 21 नवंबर को वैशाली जिला के हद में जफराबाद तथा राजापाकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एनडीए के सभी पांच दलों के नेताओं ने रणनीति पर गहन चर्चा की।

बैठक में बिहार सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला मंडल, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद, अतरौलिया के विधायक रोमित कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति कुमुद, जदयू जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल, हम के जिलाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा, धर्मेन्द्र साह, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह सहित एनडीए के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आम जनों को जोड़ने और सभा को सफल बनाने की अपील की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *