गांधी चौक पर फूंका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति बीते 25 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में 26 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर इकाई द्वारा तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो नगर के व्यस्त गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया और अपना तीव्र आक्रोश प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरा गांधी चौक और बोकारो नगर भाजपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और मोदीजी कहीं नहीं जाएंगे जैसे नारों के साथ कांग्रेस पार्टी की विकृत मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर के अध्यक्ष विशाल गौतम ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरभद्र सिंह,भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, भाजपा बोकारो ज़िला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, मंत्री एंजेला सिंह, भाजपा नेत्री परिंदा सिंह, भाजपा नेता सह बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह, प्रकाश कुमार, प्रकाश दास, बोकारो नगर उपाध्यक्ष कुमार राहुल, राज रंजन, नीरज पांडेय, गोलू उपाध्याय, महामंत्री लाल बाबू कुमार, लाल बाबू सिंह, अमित सिंह, मंत्री पुष्पा मिश्रा, मिथिलेश कुमार, आदि।
कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, शिवम कुमार, संतोष सिंह, नितिन कुमार, राजा बाबू, अवधेश यादव, ओबीसी मोर्चा से धीरज रजक, सूरज कुमार, सत्येंद्र साव, भाजपा बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गोस्वामी, मंजू सिंह, हरला मंडल अध्यक्ष ब्रज दुबे, निवर्तमान अध्यक्ष बिनय किशोर, उपाध्यक्ष श्रीकांत राय, मंत्री कुमकुम रॉय, बालीडीह मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी सहित युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सह भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत परिवार के सदस्यों पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हताशा में आकर राजनीतिक मर्यादाओं को लांघ रही है, जिसका जवाब बोकारो सहित पूरे देश की जनता देगी। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की।
![]()













Leave a Reply