Advertisement

पंचायत भवन हिसिम में रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी 2 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसिम पंचायत भवन में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 30 अगस्त को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों से अपील की गई।

बैठक में वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला अवसर भी है। उन्होंने सभी जनों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल होकर आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

बैठक में गंगाधर महतो, आनंद महतो, जागेश्वर मुर्मू, सुनील महतो, शंकर टुडू, दशरथ टुडू, चैतन्य महतो, सरोज महतो, नितेश करमाली, सोमर महतो, मनोज हेम्ब्रम, शास्त्री मुर्मू, झरी महतो, दिलीप महतो, राम विलास महतो, श्यामलाल मांझी, धनु महतो, महेश महतो, बीरेंद्र महतो, रामलाल मांझी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग करने तथा अधिक से अधिक रहिवासियों को कार्यक्रम से जोड़ने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *