प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग (फिलवक्त पिछरी गांव) का मजबूतीकरण सहित चौड़ीकरण कार्य जारी है।
यूं तो कथित संवेदक सह कंपनी द्वारा बीते एक वर्ष से अधिक अवधि में पुरानी सड़क की चौड़ीकरण को लेकर अन्यत्र स्थल से मिट्टी भराई, पिसाई कार्य किया गया, जो अबतक जारी है।बता दें कि डाली गई मिट्टी बारिश की पानी से बहे नहीं, इसके लिए किनारे गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है। गार्डवाल निर्माण अबतक अनेकों स्थल पर शेष है, कहीं अधूरा है।
मालूम हो कि, गार्डवाल निर्माण में संवेदक को परेशानी हो रही है, जिसके कारण अनेक जगह भरे गए मिट्टी बीते वर्षा के कारण बह गया। उसे पुनः संवारने का काम करना पड़ेगा। जैसा कि जानकारी दे दें कि मेटलयुक्त जीसीबी सड़क पर अनेकों जगह बिछाए गए हैं, जिससे आम राहगीरों को आवागमन में कुछ राहत अवश्य मिली है।
तेनुघाट से पिछरी के बीच सात पुल पहले से है। अब उसी के बगल उत्तर दिशा में उतना ही नए पुल बनना है। हाल ही में आईबी खांजो पुल के निकट नए पुल निर्माण की शुरुआत हो गई है। तेनुघाट से पिछरी तक नहर किनारे जितने भी कलभर्ट तथा सिंचाई आउटलेट नहर विभाग द्वारा बने है, उसे आगे कर नए सिरे से बनाना है। जितने भी बिजली के खंभे मार्ग के बीचोबीच हो गया है, उसे किनारे करना है।आबादी वाले क्षेत्र में मार्ग में पूर्व की तोड़े गए नाली का निर्माण करना शेष है।
कंपनी द्वारा प्रतिनियुक्त परियोजना प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने बीते 10 अक्टूबर को *जगत प्रहरी* वार्ता के क्रम में उक्त बाते कही।
![]()













Leave a Reply